Breaking News

कांशीराम जयंती पर नोएडा में श्रद्धांजलि, जहीर अहमद ने अर्पित किए पुष्प।

कांशीराम जयंती पर नोएडा में श्रद्धांजलि, जहीर अहमद ने अर्पित किए पुष्प।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

वजीरगंज/बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जहीर अहमद ने कांशीराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों तथा सामाजिक संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें नई दिशा देने का काम किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।

जहीर अहमद ने इस अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा, समरसता और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

इस दौरान मंडल और जिले के कई समन्वयक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!