Breaking News

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बिसौली तहसील के लेखपालों ने अपनी लंबित व न्यायोचित मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपालों पर भारी कार्यभार के साथ-साथ संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगतियां और अवकाश के दिनों में भी शोषणात्मक ड्यूटी कराए जाने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तहसील मंत्री संदीप कुमार ने गृह जनपद से दूर कार्यरत लेखपालों को राहत देने के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और अतिरिक्त प्रभार तथा अन्य सहायक पटलों से लेखपालों को तत्काल अवमुक्त कर मूल कार्यों पर फोकस करने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, सत्यम, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यमानी, शिवानी, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार, धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह सहित कई अन्य लेखपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन कटे।

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन …