Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन कटे।

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन कटे।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ट्रांसमिशन व लाइन लॉस को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही बकायादारों से पहले शिष्टाचारपूर्वक बिल भुगतान का आग्रह करने और बात न बनने पर तुरंत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।

बैठक के तुरंत बाद अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बिसौली और मुड़िया धुरेकी क्षेत्र में सुबह-सवेरे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मॉर्निंग रेड के दौरान बिल जमा न करने वाले 85 उपभोक्ताओं के खिलाफ वित्तीय एवं विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

एसडीओ बिसौली विकास राजपूत ने दो टूक कहा कि बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों पर विधिक कार्रवाई होगी। लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग टीमों का दायरा बढ़ाने और गश्त तेज करने पर भी सहमति बनी।

इस दौरान एकाउंटेंट करन सिंह, एसडीओ यश कुमार, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, रनवीर सिंह, मोहसिन, सुरजीत, नवीन और शुभम समेत अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …