Breaking News

बदायूं: जायंट्स सेवा सप्ताह: बिसौली के विद्यालयों में बांटे गए फर्स्ट एड बॉक्स, बच्चों की सुरक्षा पर जोर।

जायंट्स सेवा सप्ताह: बिसौली के विद्यालयों में बांटे गए फर्स्ट एड बॉक्स, बच्चों की सुरक्षा पर जोर।

आई एम खान

बिसौली, बदायूं। ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ के तीसरे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से नगर के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक चिकित्सा किट) वितरित किए गए।

खेलकूद या दैनिक गतिविधियों के दौरान चोटिल होने वाले बच्चों को तुरंत राहत देने के लिए प्रधानाध्यापकों और प्रबंधन को आपातकालीन किट सौंपी गई। साथ ही, ग्रुप के सदस्यों ने शिक्षकों व छात्रों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के सही तरीके और सावधानियों की जानकारी भी दी। विद्यालयों के शिक्षक वर्ग ने इस उपयोगी पहल के लिए पूरी टीम का आभार जताया।

इस दौरान यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, नितिन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, संदीप गुप्ता, शिप्राम शर्मा, विकास गुप्ता, हर्ष रस्तोगी, अमित अग्रवाल और मुकेश यादव उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: विद्यार्थियों ने डीएम से पूछे करियर से जुड़े सवाल, मिला मार्गदर्शन।

विद्यार्थियों ने डीएम से पूछे करियर से जुड़े सवाल, मिला मार्गदर्शन। बदायूं। पीएम श्री राजकीय …