Breaking News

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को फर्रुखाबाद में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मदत्त स्टेडियम से किया गया, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्राओं ने साइकिल चलाते हुए महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश दिया।

महिला सम्मान के लिए जागरूकता अभियान।

छात्राओं की यह साइकिल रैली कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए समाज में सकारात्मक माहौल बनाएं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

रैली के दौरान छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े लोग भी इस अभियान की सराहना करते दिखे। कई सामाजिक संगठनों ने रैली में भाग ले रही छात्राओं का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!