Breaking News

लखीमपुर खीरी: 24 लाख की चोरी का खुलासा, 51 मुकदमों का आरोपी साथी समेत गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी: 24 लाख की चोरी का खुलासा, 51 मुकदमों का आरोपी साथी समेत गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जनपद की स्वाट टीम और थाना हैदराबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 24 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाखों के जेवर, नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि 21 मई की रात थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरई में चंद्रप्रकाश मिश्र के घर चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना के अनावरण के लिए स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली, जिसके आधार पर कंजरापुर-देवकली मार्ग के पास से मनीराम गौतम उर्फ मन्नी निवासी गुड़रिया और पवन निवासी शुक्लाबाट करवा, थाना धौरहरा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम सेमरई के साथ ही थाना धौरहरा के ग्राम कफारा में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 125 ग्राम सोने के आभूषण, करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 64,700 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपित मनीराम गौतम बेहद शातिर अपराधी है और उस पर हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर व चोरी जैसे विभिन्न गंभीर अपराधों में 51 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना का सफल अनावरण करने पर पुलिस अधीक्षक ने स्वाट, सर्विलांस और थाना हैदराबाद पुलिस की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …