Breaking News

क्रिश राजपाल मिस्टर फ्रेशर और अंशिका मौर्या बनीं मिस फ्रेशर।

क्रिश राजपाल मिस्टर फ्रेशर और अंशिका मौर्या बनीं मिस फ्रेशर।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बी.कॉम के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि इंजीनियर आर.के. अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सक्सेना और उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक और पुष्प कलिका भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर आर.के. अग्रवाल ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रो. अनुराग अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वअनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बी.कॉम कंप्यूटर विभाग के छात्र क्रिश द्वारा प्रस्तुत “मेरे घर राम आएंगे” भजन से हुई। इसके बाद नेहा, हर्षिता, अनुष्का, वैभव, रवि, अनुराग, मलाइका और जाह्नवी ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

बीकॉम फाइनेंस की नेहा और जानवी ने मनमोहक युगल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि बी.कॉम ऑनर्स की शीजा और अमृत सिंह ने एकल गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। ‘चुनर-चुनर’ गीत पर अनुष्का द्वारा किया गया नृत्य भी खूब सराहा गया। हर्षिता देवी ने “कजरा मोहब्बत वाला” गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन मलाइका, मुस्सब्बिया, सानिया और सैफ ने संयुक्त रूप से किया।

अपूर्व शर्मा ने “बड़ा आदमी होना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा आदमी होना बड़ी बात है” शीर्षक से प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, वहीं वासुदेवाय ने कॉमेडी प्रस्तुति से सभी को हँसा दिया।

इसके बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर के चयन हेतु तीन चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल की अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र सिंह ने की। परिणामस्वरूप बी.कॉम कंप्यूटर के क्रिश राजपाल को मिस्टर फ्रेशर, तथा बी.कॉम कंप्यूटर की अंशिका मौर्या को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम में एच.पी. कॉलेज बदायूं की प्राचार्य डॉ. रतिका चावला भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना ही सफलता का रास्ता है।

समारोह के अंत में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए—

  • चांद का टुकड़ा पुरस्कार: हर्षिता देवी (बीकॉम कंप्यूटर)
  • बेस्ट एंकर अवॉर्ड: सानिया (बीकॉम फाइनेंस) व मुस्सब्बिया सिद्दीकी (बीकॉम ऑनर्स)
  • बेस्ट सिंगर अवॉर्ड: क्रिश राजपाल (बीकॉम कंप्यूटर)
  • बेस्ट डांसर अवॉर्ड: अनुष्का (बीकॉम ऑनर्स)
  • बेस्ट समूह नृत्य पुरस्कार: नेहा (बीकॉम फाइनेंस), हर्षिता देवी (बीकॉम कंप्यूटर), अनुष्का शर्मा (बीकॉम ऑनर्स)
  • बेस्ट युगल नृत्य पुरस्कार: क्रिश राजपाल व अंशिका मौर्या (बीकॉम कंप्यूटर)

कार्यक्रम के सफल संचालन में बीकॉम ऑनर्स की काजल, बीकॉम कंप्यूटर की निवेदिता रस्तोगी, सुमित सिंह चौहान, सार्थक शुक्ला सहित कई छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

समारोह में डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!