Breaking News

गुरु के बिना ज्ञान अधूरा माना जाता है : शिक्षक दिवस पर बच्चों ने किया गुरुजनों का सम्मान।

गुरु के बिना ज्ञान अधूरा माना जाता है : शिक्षक दिवस पर बच्चों ने किया गुरुजनों का सम्मान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर के जीटी रोड स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 5 सितंबर को अवकाश होने के कारण विद्यालय में कार्यक्रम एक दिन पूर्व ही आयोजित किया गया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना कोई भी ज्ञान पूर्ण नहीं माना जाता। जीवन में माता-पिता और गुरु तीनों का आशीर्वाद सबसे बड़ी पूंजी है, जिनके बिना कोई भी मंजिल हासिल करना संभव नहीं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि शिक्षक दिवस हर वर्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस (5 सितंबर 1888) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान दार्शनिक रहे डॉ. राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से अलंकृत किया गया था। इस दिन का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को समाज में सम्मान देना और उनकी भूमिका को याद करना है।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध अद्वितीय है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि एकलव्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य के सम्मान में अपना अंगूठा समर्पित कर दिया था। यही कारण है कि गुरु का स्थान सर्वोच्च माना जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!