Breaking News

खीरी टाउन: मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील।

खीरी टाउन: मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

खीरी टाउन। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा खीरी चौकी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने की। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में ताजिया कारीगर, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के निर्धारित मार्गों, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ताजिया कारीगरों ने जानकारी दी कि इस वर्ष तैयार किए जाने वाले ताजियों की ऊंचाई लगभग 10 से 12 फीट रखी जाएगी, ताकि उन्हें जुलूस के दौरान सुरक्षित रूप से निकाला जा सके और वे रास्ते में विद्युत लाइनों की चपेट में आने से बचे रहें। इस पर नवागत थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने मोहर्रम की 7वीं एवं 10वीं तारीख को निकलने वाले जुलूसों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सभी आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहे।

कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम मुस्लिम समाज के लिए गम और शहादत की याद का पर्व है, जो हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाता है। उन्होंने सभी से शांति, अनुशासन और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम की 7वीं एवं 10वीं तारीख को आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि जुलूस और आम यातायात दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकें। बैठक में मौजूद सभी प्रबुद्ध नागरिकों और ताजिया कारीगरों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं समाजसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!