Breaking News

कासगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक।

कासगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज-अतरौली रोड पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई। बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद युवक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक पंकज को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!