Breaking News

कासगंज: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ओपी सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक।

कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ओपी सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध समीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक की। बैठक में एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने तथा बेहतर पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसपी ने बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करने की अपील की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!