Breaking News

कासगंज: गणतंत्र दिवस से पहले कासगंज में पुलिस ने चलाया भव्य फ्लैग मार्च। 

गणतंत्र दिवस से पहले कासगंज में पुलिस ने चलाया भव्य फ्लैग मार्च। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गणतंत्र दिवस को लेकर कासगंज शहर में पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती और भव्य फ्लैग मार्च किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे।

डीएम और एसपी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस और सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रहेंगी।

पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएम, एसपी, एएसपी, सीओ, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फ्लैग मार्च में मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च सोरों गेट से शुरू होकर मैंन बाजार होते हुए बस स्टैंड तक आयोजित किया गया। इससे नागरिकों को सुरक्षा और गणतंत्र दिवस की तैयारियों का संदेश मिला।

बाइट- सुशील कुमार एएसपी, कासगंज।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!