Breaking News

कासगंज: बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल कारोबारी से की लूट, दो लाख रुपये ले उड़े। 

बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल कारोबारी से की लूट, दो लाख रुपये ले उड़े। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक मेडिकल कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीड़ित की आंखों में मिर्च डालकर नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पीड़ित मेडिकल कारोबारी नन्द किशोर अपने घर नगला मनी जा रहे थे। इसी दौरान हजारा नहर के पास गढ़ी चौराहे पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर करीब दो लाख रुपये लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चार टीमें गठित की गई हैं। संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!