Breaking News

कासगंज: चारा लेकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

कासगंज: चारा लेकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जिले के सहावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की जान चली गई। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर पैदल घर लौट रहे 42 वर्षीय किसान को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला धूरी में बीती देर शाम हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी यशवीर पुत्र धर्मपाल अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। चारा लेकर जैसे ही वह वापस अपने घर की ओर आ रहा था, तभी गांव के समीप पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यशवीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में यशवीर को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ जा रहे थे कि तभी रास्ते में यशवीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!