Breaking News

लगातार वर्षा से निपटने के लिए कासगंज जिलाधिकारी का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

लगातार वर्षा से निपटने के लिए कासगंज जिलाधिकारी का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद कासगंज में हो रही लगातार वर्षा के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकोल्ड एवं नदरई चौराहा रेलवे अंडरपास पर पहुँचकर पंप सेट चलवाकर पानी निकलवाया। साथ ही उन्होंने राजकोल्ड चौराहा पर नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शहर वासियों को जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की नियमित और समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी एस.एन. त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!