Breaking News

बकाया भुगतान न मिलने से परेशान व्यक्ति पेट्रोल लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट, एलआईयू कर्मी की सूझबूझ से टली अनहोनी।

बकाया भुगतान न मिलने से परेशान व्यक्ति पेट्रोल लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट, एलआईयू कर्मी की सूझबूझ से टली अनहोनी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। गौशाला में चारा आपूर्ति करने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति बुधवार को पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। आर्थिक तंगी और दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बीच वह काफी परेशान था। हालांकि, मौके पर मौजूद एलआईयू कर्मी अमित कुमार की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित अनहोनी टल गई। उन्होंने समय रहते व्यक्ति को समझाकर कोई भी आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।

मामला मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव परौरा निवासी महेंद्र सिंह से जुड़ा है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि 18 जुलाई 2026 को फरीदाबाद स्थित सरकारी गौशाला में 18 क्विंटल चारे की आपूर्ति की थी। चारे का भुगतान 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 22,050 रुपये होना था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे रकम नहीं मिली।

महेंद्र सिंह के अनुसार, बकाया भुगतान पाने के लिए वह कई बार गौशाला के चक्कर लगा चुका है और संबंधित अधिकारियों से भी शिकायत कर चुका है। इसके बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। त्योहार से पहले आर्थिक परेशानी बढ़ने के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था। इसी स्थिति में बुधवार को पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में उसकी गतिविधियों को देखते हुए एलआईयू कर्मी अमित कुमार ने तत्काल स्थिति को भांप लिया और हस्तक्षेप करते हुए उसे संभाला। उन्होंने व्यक्ति को समझाकर शांत किया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना के बाद गौशाला में चारा आपूर्ति के बकाया भुगतान का मामला एक बार फिर सामने आया है। अब संबंधित विभाग से जांच कराकर महेंद्र सिंह को उसका बकाया भुगतान दिलाने की मांग उठ रही है।

Spread the love

Check Also

दीपावली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, गंजडुंडवारा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक।

दीपावली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, गंजडुंडवारा कोतवाली में हुई पीस कमेटी …