Breaking News

डंपर से टकराई दिल्ली जा रही रोडवेज बस, 16 यात्री घायल।

डंपर से टकराई दिल्ली जा रही रोडवेज बस, 16 यात्री घायल।

उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर टीवीएस एजेंसी के पास मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस बैक हो रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत 16 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज निवासी मनोज कुमार (45), रिंकी (22), वंश (6), धर्मवीर (25), राजपाल (35), सूरजपाल (36), रुबी (30), नत्थूलाल (55), मुन्नी देवी (35), सचिन (36), रामदास (45), अली हसन (32), सिया (एक वर्ष) और आर्यन (6) घायल हो गए। इसके अलावा रोडवेज बस चालक सतेंद्र (25) और परिचालक सुनील भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक और सीओ राहुल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से पांच घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि 11 घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने नौ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, दो बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी सब्सिडी।

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों के खातों में …