Breaking News

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के तौलकपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की तलाश के दौरान परिजनों को गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पेड़ से उतरवाकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, ‘अदालती फैसला आने तक कार्रवाई पर लगे रोक’

बरेली: जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, ‘अदालती फैसला आने तक …

error: Content is protected !!