Breaking News

कासगंज: बंगाल में ‘कमल’ खिलने पर भाजपाई गदगद, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। 

कासगंज: बंगाल में ‘कमल’ खिलने पर भाजपाई गदगद, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। 

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक बढ़त और जीत से उत्साहित होकर जनपद कासगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजय उत्सव मनाया। जिला भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था, जो परिणामों के रुझान स्पष्ट होते ही उत्सव में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यालय का माहौल पूरी तरह केसरिया रंग में रंगा नजर आया।

उत्सव के दौरान मौजूद विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रजनीकांत माहेश्वरी ने जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने बंगाल में अपनी स्थिति को अभूतपूर्व मजबूती दी है और यह जीत आगामी चुनावों के लिए एक बड़ा संकेत है। श्री माहेश्वरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2047 तक सनातन विचारधारा की सरकार अडिग रहेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियों को जनता द्वारा नकारे जाने की बात भी कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत बताया। उन्होंने बंगाल की सत्ताधारी ममता सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वहां लंबे समय से सुशासन का अभाव था और मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जानबूझकर रोका जा रहा था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चुनावी जंग सीधे तौर पर बंगाल की पीड़ित जनता और ममता बनर्जी के बीच थी, जिसमें अंततः जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत से कासगंज समेत पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!