Breaking News

कासगंज: 6 माह के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

6 माह के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छह माह के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान नगला पटवारियांन पुलिया के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

खुद को घिरा देख आरोपी अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के महज 8 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जो पुलिस की तत्परता को दर्शाता है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

बाइट- ओम प्रकाश सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!