Breaking News

फर्रुखाबाद: मुठभेड़ में हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

मुठभेड़ में हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद में अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के मामले में वांछित आरोपी सुरजीत उर्फ नन्हकू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र के गुजरपुर गांव में युवक ओमवीर की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में यह दूसरा आरोपी है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मुकदमे में सुरजीत की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव के पास एक पुलिया के नजदीक छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें सुरजीत के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही वसीम भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!