Breaking News

बदायूं: पुलिस से मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार, एक कांस्टेबल भी घायल।

मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बदायूं। जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और लूट के एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में एक कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

घटना में घायल कांस्टेबल और आरोपी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!