Breaking News

कासगंज: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान आगरा में तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम।

कासगंज: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान आगरा में तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: चांडी से कासगंज मार्ग पर दो दिन पूर्व हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान सहावर थाना क्षेत्र के गांव बधारी कला निवासी लालू उर्फ अमन कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले चांडी से कासगंज मार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में बधारी कला निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में शामिल लालू की हालत अधिक नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके ब्रेन में फ्रैक्चर की पुष्टि की, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान लालू ने दम तोड़ दिया। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!