Breaking News

कासगंज: झोपड़ी में आग लगने से युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

झोपड़ी में आग लगने से युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली घर के पास खेत में बनी एक झोपड़ी में देर शाम आग लगने की घटना सामने आई। आग बुझने के बाद झोपड़ी के अंदर से एक युवक का जला हुआ शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अबीसन पुत्र शमशाद शैफी, निवासी इस्लाम नगर, सिढ़पुरा, के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से झोपड़ी में आग लगाई गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सिढ़पुरा थाने पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त सतर्कता बरती।

सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- शमशाद सैफी, मृतक के पिता।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …