Breaking News

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज।

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौली पुलिस चौकी के पास स्थित जसुरी गांव के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने पंप कर्मचारी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना फ्यूल इंडियन पेट्रोल पंप की है। रविवार सुबह कुछ ग्राहक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद ग्राहक वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद वे अपने साथ कई अन्य युवकों को लेकर दोबारा पहुंचे और गुस्से में कर्मचारी पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र के जसुरी स्थित पेट्रोल पंप की पाई गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …