Breaking News

कासगंज: आधार कार्ड क्लोन कर डेटा में सेंध लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद।

कासगंज: आधार कार्ड क्लोन कर डेटा में सेंध लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में पुलिस और यूपी एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार कार्ड क्लोन कर यूआईडीएआई (UIDAI) के डेटा में सेंध लगाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र के कनोई गांव का है, जहां आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकील सैफी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कई महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए हैं। इनमें एक कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरण शामिल हैं, जिनका उपयोग वह डेटा चोरी और क्लोनिंग के लिए करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अत्यंत शातिर किस्म का है, जो दूसरों के आधार कार्ड को क्लोन कर अवैध रूप से धन अर्जित करता था। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किन-किन लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

सहावर कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि क्लोनिंग के जरिए कितनी बड़ी सेंधमारी की गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि इस फ्रॉड के शिकार हुए अन्य लोगों तक पहुँचा जा सके। इस बड़ी कामयाबी ने साइबर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!