Breaking News

किड्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं को दी गई सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी।

किड्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं को दी गई सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सैयदराजा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित थाना परिसर में किड्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112, 181 और 1076 का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एंटी रोमियो टीम लगातार गश्त करती रहती है और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करती है।

महिला कांस्टेबल पूजा और अर्चना ने छात्राओं को छेड़खानी, घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय पुलिस से सीधे संपर्क करें।

इस दौरान छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता और सक्रियता से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में “वॉल थीम” के तहत छात्राओं ने अपने भविष्य के सपनों को साझा करते हुए वॉल पर हस्ताक्षर किए। किसी ने पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई तो किसी ने डॉक्टर और वकील बनने का सपना लिखा।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तुरंत सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को पर्चे बांटकर यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता ही असली ताकत है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुशील शर्मा, प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, शिक्षिकाएं अर्चना सोनी, किरण शर्मा, निरंजन समेत विद्यालय की छात्राएं और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!