Breaking News

बारिश से किसानों को बड़ी राहत: धान और बाजरे की फसल को मिला जीवनदायी पानी, खिले किसानों के चेहरे। 

बारिश से किसानों को बड़ी राहत: धान और बाजरे की फसल को मिला जीवनदायी पानी, खिले किसानों के चेहरे। 

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई बरसात ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से सूखे खेतों में पानी न मिलने से परेशान किसानों की धान और बाजरे की फसलें मुरझाने लगी थीं, लेकिन इस बारिश ने खेतों की प्यास बुझाकर किसानों के चेहरे खिला दिए।

लालपुर, मेंहदीपुर, अंदावा और पुरावली सहित कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। किसान राम सिंह ने बताया कि नहरों में पानी तो था, लेकिन बंबा (छोटी नहर) में पानी नहीं आने से फसलें सूख रही थीं। पुरावली गांव में तो दो महीने से खेत पूरी तरह सूखे पड़े थे।

ग्राम पंचायत पुरावली के पूर्व प्रधान सुभाष यादव ने कहा कि बंबा की नियमित सफाई न होने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पाते। ऐसे में यह बारिश वरदान साबित हुई है।

सोमवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और करीब 4 बजे से बारिश शुरू हो गई। इस बरसात ने खेतों को हरियाली दी और किसानों को नई उम्मीद। धान और बाजरे की फसलें अब तेजी से लहलहाने लगी हैं, जिससे गांव-गांव में किसानों की खुशी देखने लायक है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …