Breaking News

सरयू नहर में लगातार दूसरे दिन दिखा घड़ियाल, ग्रामीणों में दहशत।

सरयू नहर में लगातार दूसरे दिन दिखा घड़ियाल, ग्रामीणों में दहशत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। तहसील उतरौला क्षेत्र के नयेनगर विशुनपुर के पास सरयू नहर में लगातार दूसरे दिन घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नहर में अचानक घड़ियाल के नजर आते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वहां जुट गई।

ग्रामीणों ने घड़ियाल को देखने के साथ ही मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी नहर में एक बार घड़ियाल दिखाई दिया था, लेकिन इस बार लगातार दूसरे दिन घड़ियाल की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नहर किनारे रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए खतरा बढ़ सकता है।

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि नहर की निगरानी बढ़ाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!