Breaking News

पतंग लूटने की सनक में मौत को दी दावत, मालगाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचा किशोर।

पतंग लूटने की सनक में मौत को दी दावत, मालगाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचा किशोर।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चंदौली (सैयदराजा)। नगर के रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब पतंग लूटने के चक्कर में 14 वर्षीय किशोर ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। किशोर चलती मालगाड़ी की चपेट में आने से चमत्कारिक रूप से बच गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैयदराजा नगर के रेलवे फाटक क्षेत्र में अक्सर दर्जनों बच्चे जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग लूटते नजर आते हैं। बुधवार दोपहर भी यही स्थिति देखने को मिली। इसी दौरान एक किशोर पतंग पकड़ने के प्रयास में रेलवे पटरी पर पहुंच गया। तभी सामने से आ रही मालगाड़ी को देखकर घबराया किशोर पटरी पर ही लेट गया।

हैरत की बात यह रही कि पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन किशोर को एक भी खरोंच तक नहीं आई। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। ट्रेन के गुजरने के बाद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने उसे कड़ी फटकार लगाई और वहां से भगा दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास इस तरह जान जोखिम में डालकर पतंग लूटना बेहद खतरनाक है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!