Breaking News

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हालात संदिग्ध; गांव में फैली सनसनी।

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हालात संदिग्ध; गांव में फैली सनसनी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत उरगांव (जलालपुर) गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गांव निवासी अलियार पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजवंश के रूप में हुई है। शव गांव से कुछ दूरी पर मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि परिस्थितियां सामान्य प्रतीत नहीं हो रही हैं, जिससे मामला संदेह के घेरे में है।

सूचना मिलते ही धरौली चौकी पुलिस और सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मृतक के पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में शोक के साथ-साथ भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …