Breaking News

सहसवान में अवैध वसूली का बोलबाला: नगर पालिका के नाम पर ऑटो चालकों से लूट, वीडियो वायरल।

Image created by AI

सहसवान में अवैध वसूली का बोलबाला: नगर पालिका के नाम पर ऑटो चालकों से लूट, वीडियो वायरल।

सहसवान (बदायूं)। नगर में पार्किंग और स्टैंड के नाम पर ऑटो चालकों से हो रही अवैध उगाही का मामला गर्माता जा रहा है। आरोप है कि नगर पालिका की आड़ में ठेकेदारों और उनके गुर्गों द्वारा सरेआम नियम-विरुद्ध वसूली की जा रही है, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सीएनजी ऑटो चालकों से प्रतिदिन 50 से 100 रुपये तक की टोकन मनी जबरन वसूली जा रही है। चालकों का आरोप है कि अधिकृत स्टैंड के अलावा अकबराबाद, बिसौली स्टैंड, कछला स्टैंड और हरदतपुर चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर अवैध धन उगाही की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि अकबराबाद चौराहे जैसे स्थानों पर, जहां कोई अधिकृत पार्किंग स्टैंड घोषित नहीं है, वहां भी वसूली करने वाले लोग सक्रिय हैं। विरोध करने या पैसे न देने पर चालकों के साथ अभद्रता और मारपीट की खबरें भी सामने आ रही हैं।

स्थानीय सूत्रों और पीड़ितों का कहना है कि इस पूरे खेल में कथित तौर पर रसीद नहीं दी जाती या फर्जी पर्चियों का सहारा लिया जाता है, जिससे नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ होने की आशंका जताई जा रही है। बिना किसी आधिकारिक अनुमति के सड़कों पर संचालित हो रहे इन अवैध स्टैंडों के कारण चालकों में भारी रोष व्याप्त है।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सहसवान श्री रिपुदमन सिंह का कहना है कि अवैध वसूली का प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा कोई मामला पाया जाता है, तो इसकी गहनता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!