Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के दिए गए टिप्स।

मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के दिए गए टिप्स।

आई एम खान 

बिसौली। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, छेड़खानी और बाल अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि बदलते समय में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत उपयोग करें।

महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक अपनी बात रखें और तुरंत मदद लें।

इस अवसर पर महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका सहित विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!