Breaking News

कासगंज में अवैध नीली बत्ती और हूटर लगी कार सीज, पुलिस ने दिखाई सख्ती।

कासगंज में अवैध नीली बत्ती और हूटर लगी कार सीज, पुलिस ने दिखाई सख्ती।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सीओ संदीप वर्मा ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी को सीज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी पर “मानवाधिकार सुरक्षा संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश” लिखा हुआ था। वाहन मालिक ने रसूख और धौंस जमाने के उद्देश्य से गाड़ी पर नीली बत्ती और हूटर लगाया था। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोका और पूछताछ की, कुछ ही मिनटों में गाड़ी मालिक का रुआब खत्म हो गया।

सीओ संदीप वर्मा ने गाड़ी मालिक ओमपाल से सख्त लहजे में पूछा कि उसे नीली बत्ती और हूटर लगाने की अनुमति किसने दी है। इस पर गाड़ी मालिक ने माफी मांगते हुए कहा कि यह गलती उससे हो गई।

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है और इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!