Breaking News

गंजडुंडवारा मेंवानियत तार-तार: चोरी के शक में 13 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज।

गंजडुंडवारा मेंवानियत तार-तार: चोरी के शक में 13 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज।

गंजडुंडवारा, कासगंज। स्थानीय क्षेत्र के नगला चिना गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक क्रूर घटना सामने आई है। चोरी का झूठा आरोप लगाकर 13 साल के एक किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेहरमी से पीटा गया और गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय कृत्य का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित किशोर के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, जगत प्रकाश (13) पुत्र हरिओम शर्मा की मां स्नेहलता ने गंजडुंडवारा थाने में लिखित शिकायत दी है। तहरीर में बताया गया है कि 8 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के रहने वाले किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उनके छोटे बेटे पर चोरी का इल्जाम लगाया। इसके बाद आरोप है कि चारों ने मिलकर उसे पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों व हाथों से पीटते हुए अभद्रता की।

घटना की भनक लगते ही मां स्नेहलता बदहवास हालत में मौके पर दौड़ीं। इस बीच शोर-शराबा सुनकर गांव के कई अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाहव कराकर किशोर को बंधन मुक्त कराया। आरोप है कि ग्रामीणों को आता देख आरोपी किशोर को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने छिपकर मारपीट का वीडियो बना लिया था। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा, तब जाकर इस खौफनाक वारदात की गंभीरता उजागर हुई और आमजन में भारी रोष व्याप्त हो गया। जिस उम्र में बच्चे के हाथ में किताबें और कॉपी होनी चाहिए, उस उम्र में कानून को ताक पर रखकर इस तरह की बर्बरता करने से ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़िता स्नेहलता ने बताया कि उनके पति हरिओम शर्मा पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। घटना के वक्त भी वे गांव में नहीं थे। पति से फोन पर संपर्क होने और उनके घर लौटने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान पुख्ता कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: बागपत सड़क हादसा: सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि ने कछला घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस।

बागपत सड़क हादसा: सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि ने कछला घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, पीड़ित …