Breaking News

बिल्सी: माता राय सती मंदिर के पास अधूरी सड़क को ऊंचा कराने की मांग, नागरिकों ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र।

बिल्सी: माता राय सती मंदिर के पास अधूरी सड़क को ऊंचा कराने की मांग, नागरिकों ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र।

बिल्सी, बदायूं: स्थानीय समस्याओं को लेकर नगर के लोगों ने मंगलवार को मुखर होकर आवाज उठाई। माता राय सती मंदिर के पास वर्षों से अधूरी पड़ी और नीची सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग को लेकर दर्जनों स्थानीय निवासी नगर पालिका कार्यालय जा पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी।

क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बारिश के दिनों में इस सड़क पर भारी जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों और श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी गायत्री देवी ने बताया कि बंबा चौराहे से लेकर माता राय सती मंदिर के ठीक पहले तक की सड़क का निर्माण और उच्चीकरण पहले ही हो चुका है और आगे की सड़क भी बनी हुई है, लेकिन मंदिर के पास का कुछ हिस्सा काफी नीचा और अधूरा छोड़ दिया गया है। बरसात होते ही इस गड्ढानुमा जगह पर पानी भर जाता है।

वार्ड के सभासद धर्मवीर शाक्य ने भी सड़क निर्माण की इस मांग का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के पास सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है ताकि जलभराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सके और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के अधिष्ठाषी अधिकारी (ईओ) वेदप्रकाश यादव ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने नगरपालिका की एक टीम को मौके पर स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना किया और जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के सख्त निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

अलापुर पुलिस मुठभेड़: गोकशी का इनामी वांछित आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल घायल।

अलापुर पुलिस मुठभेड़: गोकशी का इनामी वांछित आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने के बाद …