Breaking News

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के दावों की खुली पोल, हल्की बारिश में ही जलभराव से नरक बना शहर का पॉश इलाका।

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के दावों की खुली पोल, हल्की बारिश में ही जलभराव से नरक बना शहर का पॉश इलाका।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद। नगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों की पोल पहली ही बारिश ने खोल दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके ‘दिल्ली ख्याली कुँचा’ में जलभराव के कारण लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लाखों रुपये खर्च कर नालों की सफाई का दावा करने वाले जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

लाखों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था

नगर पालिका द्वारा शहर के नालों की सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चीफ इंस्पेक्टर शहर की सफाई व्यवस्था पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और लाखों रुपये का गोलमोल किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बीमारियों की चपेट में दर्जन भर परिवार

बीती रात हुई महज आधे घंटे की बारिश ने नगर पालिका के दावों की हकीकत सामने ला दी। नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आ गया, जिससे करीब एक दर्जन घर पानी के बीच घिर गए। घरों के भीतर तक गंदा और दूषित पानी घुस जाने से इन परिवारों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। नाले के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

शिकायत के बावजूद नहीं जागी प्रशासन की नींद

हैरानी की बात यह है कि स्थिति बिगड़ने के बाद से ही स्थानीय लोग नगर पालिका को निरंतर फोन कर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही जल निकासी के लिए कोई प्रयास किए गए। पीड़ित निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इस उपेक्षापूर्ण कार्यप्रणाली के कारण अब उन्हें स्वयं सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!