Breaking News

फर्रुखाबाद: पानी निकासी विवाद में बवाल, लाठी-डंडों से हमला, पिता-पुत्र घायल। 

फर्रुखाबाद: पानी निकासी विवाद में बवाल, लाठी-डंडों से हमला, पिता-पुत्र घायल। 

दीपक शुक्ला, संवाददाता

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने नाली के किनारे दीवार खड़ी कर दी, जिससे बरसात का पानी भर गया। जब पीड़ित पक्ष पानी निकालने पहुंचा तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बेटे को भी बेरहमी से पीटा गया।

मारपीट में घायल पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!