Breaking News

फर्रुखाबाद: किशोरी हत्याकांड का खुलासा, एसओजी से मुठभेड़ में आरोपी घायल।

फर्रुखाबाद: किशोरी हत्याकांड का खुलासा, एसओजी से मुठभेड़ में आरोपी घायल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में सनसनीखेज किशोरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक किशोरी का शव काली नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंक दिया था।

पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी, तभी थाना नवाबगंज क्षेत्र के राजा रामपुर मेई के पास आरोपी से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना में घायल आरोपी और सिपाही दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!