Breaking News

फर्रुखाबाद: बाढ़ के पानी के बीच कढ़ाई में बुजुर्ग महिला को ले जाने का अनोखा वीडियो वायरल, कायमगंज क्षेत्र का मामला।

फर्रुखाबाद: बाढ़ के पानी के बीच कढ़ाई में बुजुर्ग महिला को ले जाने का अनोखा वीडियो वायरल, कायमगंज क्षेत्र का मामला।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जिले के कायमगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ की विभीषणता के बीच इंसानियत और जुगाड़ का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कायमगंज के सिनौली गांव का है, जहां बाढ़ के पानी से घिरे एक ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए नाव की जगह लोहे की बड़ी कढ़ाई का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार, सिनौली गांव की गलियों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गांव के रास्ते संकरे होने के कारण वहां सामान्य नावें नहीं जा सकती थीं। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना बेहद जरूरी था।

रास्ता बंद होने और कोई अन्य साधन न मिलने पर ग्रामीण ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बड़ी लोहे की कढ़ाई को ही नाव की तरह इस्तेमाल करने का फैसला किया। ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला को उस कढ़ाई में बैठाया और बाढ़ के पानी से खींचते हुए गली से मुख्य सड़क तक सुरक्षित बाहर लेकर पहुंचा।

संकट के समय बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाकर अस्पताल ले जाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग ग्रामीण की इस तत्परता और जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र में बाढ़ के कारण आम जनजीवन के संघर्ष की यह तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी …