Breaking News

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के तहत, जनपद बदायूं में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

लोक अदालत को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण के लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों, चकबन्दी विभाग के अधिकारियों और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री राजवीर सिंह और प्रभारी सचिव श्री अंकित रस्तोगी की देखरेख में हुआ।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिसौली, बिल्सी, सहसवान, सदर और दातागंज के उपजिलाधिकारी (SDM), बिल्सी-सहसवान-बदायूं के तहसीलदार, उझानी-बिल्सी-बदायूं और यातायात के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO), तथा चकबन्दी व परिवहन विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लोक अदालत के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। साथ ही, जनसामान्य को जागरूक कर अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित करें और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर उनका यथासंभव निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी …