Breaking News

इटावा: बजट 2026 से इटावा के लखना में व्यापारी वर्ग निराश, किसानों की अनदेखी का आरोप।

बजट 2026 से इटावा के लखना में व्यापारी वर्ग निराश, किसानों की अनदेखी का आरोप।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को लेकर इटावा जनपद के लखना कस्बे में व्यापारी वर्ग में असंतोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बजट में न तो किसानों के लिए कोई ठोस राहत दिखाई देती है और न ही व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

लखना के व्यापारी दुर्गेश सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें व्यापारियों के लिए कोई प्रभावी योजना शामिल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और बजट में उनके लिए कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ सके।

व्यापारियों का कहना है कि किसानों की आय प्रभावित होने से बाजार पूरी तरह ठप हो गया है। सोना-चांदी जैसे आभूषणों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। साथ ही सब्जी उत्पादक और दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए भी बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बजट में उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाले प्रावधान तो किए गए हैं, लेकिन आम किसान और व्यापारी को इससे कोई सीधा फायदा नहीं मिल रहा है। महंगाई और इनकम टैक्स को लेकर भी व्यापारियों ने सरकार से सवाल किए।

व्यापारियों का कहना है कि यह बजट आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और केवल एक सीमित वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रतीत होता है।

कुल मिलाकर बजट 2026 को लेकर इटावा के लखना क्षेत्र में किसानों, व्यापारियों और युवाओं के बीच निराशा और असंतोष का माहौल साफ नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!