Breaking News

पुवायाँ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल।

पुवायाँ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जनपद की थाना पुवायाँ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और मोबाइल छिनैती गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के विवरण के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड अंडरपास के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी घेराबंदी करते हुए तीनों को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान हरदयाल कूचा निवासी सौरभ मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि उसके अन्य साथी अर्पित सक्सेना और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और छानबीन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पकड़े गए ये तीनों बदमाश शातिर अपराधी हैं, जिन पर शाहजहाँपुर और लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में करीब 20 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनका मुख्य काम राहगीरों से मोबाइल छीनना, चोरी करना और अवैध हथियार रखना है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक ओप्पो F19 मोबाइल, नगदी और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!