Breaking News

किशोरियों को बताए गए कानूनी अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन पर दिया जोर।

किशोरियों को बताए गए कानूनी अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन पर दिया जोर।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के खड़ेहरा स्थित संस्था अमर ज्योति के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम सभा खंडवारी के पंचायत भवन पर किशोरी एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलुआ थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और प्रधानपति सतीश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने किशोरियों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090 तथा 112 की उपयोगिता बताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना डरे इन सेवाओं का लाभ उठाएं, पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने का माध्यम है। वहीं आकाश मौर्या ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताते हुए किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने बाल विवाह और बाल श्रम जैसे सामाजिक मुद्दों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह, महिला सुपरवाइजर काजल, समूह सखी प्रियंका, कविता गुप्ता, सफाई कर्मचारी चंद्रहास प्रसाद, पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!