Breaking News

किसान दिवस पर डीएम का सख्त रुख, बिजली विभाग के अभियंता का वेतन रोका।

किसान दिवस पर डीएम का सख्त रुख, बिजली विभाग के अभियंता का वेतन रोका।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिले में आयोजित किसान दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने न केवल अधिकारियों को चेताया बल्कि लापरवाह विभागीय अफसर पर कड़ी कार्रवाई भी की। बैठक में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर पिछली शिकायतों की जांच न करने और उदासीन रवैया अपनाने के आरोप लगे, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। किसानों ने धानापुर और सकलडीहा फीडर पर लो-वोल्टेज की समस्या उठाई। उनका कहना था कि बिजली की समस्या के कारण नलकूप और सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे, जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर है। इसके अलावा कई जगहों पर खराब पड़े नलकूपों की शिकायतें भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि जैसे ही किसी नलकूप के खराब होने की सूचना मिले, उसे तुरंत ठीक कराकर चालू कराया जाए।

नहरों और नालों में कचरा डालने से सिंचाई बाधित होने की समस्या भी किसानों ने रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित करने के आदेश दिए और कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की नियमित बैठकें हों। अधिकारी हर महीने दो से तीन दिन गांवों में किसानों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान करें। साथ ही किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर ले सकें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, बिजली और नलकूप विभाग के अधिकारी सहित प्रगतिशील किसान दीनानाथ श्रीवास्तव, रतन सिंह, शेषनाथ और बलदाऊ भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई के बाद विभागों में हड़कंप मचा है। किसानों का कहना है कि इस तरह की तत्परता से उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकेगा और वे राहत महसूस करेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!