Breaking News

सहसवान: मौरुवाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत।

सहसवान: मौरुवाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत।

सहसवान, बदायूं: जरीफ नगर थाना क्षेत्र के मौरुवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से न केवल पथराव किया गया, बल्कि अंधाधुंध फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग खुलेआम फायरिंग करते हुए कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच फायरिंग शुरू होने से वहां भगदड़ मच गई और ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ दबंग खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इ स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!