Breaking News

चहनिया: महराजगंज में दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सुनील यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

चहनिया: महराजगंज में दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सुनील यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

चहनिया (चंदौली)। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और जिस प्रकार शरीर को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेल अनिवार्य हैं। यह विचार युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने महराजगंज ग्राम सभा में आयोजित दस दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सुनील यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और खेल प्रेमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट आज देश के हर घर में लोकप्रिय है और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि छोटे गांवों से ही निकलकर खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करते हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बरियां और दियाँ की टीमों के बीच खेला गया। 10-10 ओवरों के इस रोमांचक मैच में बरियां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 111 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दियाँ की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। दियाँ के खिलाड़ियों ने सूझबूझ और तेजी से रन बटोरते हुए मात्र 10 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभय यादव पीके, विकास यादव, निलेश यादव, प्रदुम्न और अमित यादव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …