Breaking News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शाहजहांपुर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों ने लिया एकता का संकल्प।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शाहजहांपुर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों ने लिया एकता का संकल्प।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद शाहजहांपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने की।

कार्यक्रम के आरंभ में अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि —

“लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम सदैव देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखें।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत की विविधता में निहित एकता की पहचान का प्रतीक है। यह दिवस हमें सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकजुटता को सशक्त करने का संदेश देता है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की सैकड़ों रियासतों को जोड़कर एकता की वह नींव रखी, जिस पर आज का सशक्त भारत खड़ा है। जब देश “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब एकता और सहयोग ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि —

“सरदार पटेल के जीवन दर्शन और नेतृत्व से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय एकता दिवस का मूल उद्देश्य है — एकता की भावना को अपने आचरण में उतारना।”

इसी क्रम में पूरे जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राशिद अली, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!