Breaking News

बिसौली: कस्बा सैदपुर के यासीन खां उमराह के लिए रवाना, मोहल्ले में दुआओं के साथ दी गई विदाई। 

कस्बा सैदपुर के यासीन खां उमराह के लिए रवाना, मोहल्ले में दुआओं के साथ दी गई विदाई। 

आई एम खान 

बिसौली। कस्बा सैदपुर निवासी यासीन खां उमराह अदा करने के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। उनकी रवानगी से पहले घर और मोहल्ले में दुआओं का दौर चला और लोगों ने उनकी सलामती व कामयाब सफर के लिए विशेष दुआ की।

स्थानीय लोगों और परिचितों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे मोहल्ले का माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया।

विदाई के मौके पर वाजिद खान, हाशम खान, साइम रजा, जकी अहमद, फिरासत खान, शाहिद खान, शेर खान, अफजाल खान (मेंबर) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके सुरक्षित सफर और उमराह की कबूलियत की दुआ की।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!