Breaking News

बिसौली: ननिहाल की शादी बनी मौत का मंच, मामा पर भांजे की हत्या का आरोप।

ननिहाल की शादी बनी मौत का मंच, मामा पर भांजे की हत्या का आरोप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुसिया नगला गांव में पारिवारिक शादी समारोह के दौरान एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी का माहौल गम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी ननिहाल में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दामाद पक्ष और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने निशाना बना लिया। परिजनों का आरोप है कि गुस्साए लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक के पिता ने युवक के मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …